कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है – डॉ अलका गुर्जर राष्ट्रीय मंत्री
संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और सतत सक्रियता पर निर्भर करती है -श्याम शिवहरे जिलाध्यक्ष
रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह दमोह। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल नगर मंडल एवं दमयंती नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री एवं सहप्रभारी, दिल्ली प्रदेश डॉ. अलका गुर्जर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की। बैठक में महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, एस आई आर जिला प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी अरूण तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया रमाकांत वाजपेई मंचासीन रहे।
बैठक प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया। स्वागत सूची में दीनदयाल नगर एवं दमयंती नगर मंडल के महामंत्री, मंत्री एवं उपाध्यक्ष शामिल रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. अलका गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए बनाई गई हैं। कार्यकर्ताओं इन योजनाओं की सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा लाभ मिल सके। एक मजबूत और सफल संगठन वही होता है, जो अनुशासित कार्यशैली, आपसी समन्वय और स्पष्ट लक्ष्य के साथ कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, और इन्हीं मूल्यों के साथ आगे बढ़कर संगठन जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के लक्ष्य को साकार कर सकता है।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और सतत सक्रियता पर निर्भर करती है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा है। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा, प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय होगी तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए नियमित संवाद और संपर्क अभियान चलाए जाएंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास ने संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेयी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। बैठक जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला मंत्री श्रीमती श्यामा उरैती, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, संतोष रोहित, आईं टी सेल संयोजक रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया संयोजक संदीप शर्मा, मंडल महामंत्री अरूण सोनी, सिकंदर खरारे सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।












