विद्यालय के छात्र/छात्राओं को वन संरक्षण , संवर्धन तथा वन्य जीवों की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया
अनुभूति कार्यक्रम में रेंजर विक्रम चौधरी ने दी छात्र-छात्राओं को रोचक जानकारी
पंचायत तक| रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह दमोह
वन विभाग व इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे एवं उपवनमंडल अधिकारी एम.डी. मानिकपुरी के निर्देशन में दमोह रेंजर विक्रम चौधरी के मार्गदर्शन में दमोह रेंज के सुहेला बीट आर. एफ. 130 “सिद्धबाबा धाम” में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय उ. मा. विद्यालय टौरी, शासकीय उ. मा. विद्यालय मनका एवं इमलियाघाट से 130 छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्राकृतिक नजारों का अनुभव कराया गया और अनुभूति के विशेष गीतों का आनंद उठाया गया। विद्यार्थियों को जंगल में वन भ्रमण कराया गया, जहां रेंजर विक्रम चौधरी, वन स्टॉफ एवं मास्टर ट्रेनर के द्वारा वनों में पाई जाने वाले औषधी पेड़ों की जानकारी दी गई। वन भ्रमण के दौरान मिले वन्य जीवों (खरा एवं चौसिंगा) की दिखाया गया जिससे छात्र-छात्राएं प्राकृतिक व रोचक जानकारी पाकर बहुत ही उत्साहित व खुश नजर आए। उन्होंने प्रश्नों को वन स्टॉप के समक्ष रखा जिनका रेंजर विक्रम चौधरी व मास्टर ट्रेनर के द्वारा समाधान किया गया। जंगल में विभित्र वन्य जीवों के पद चिन्ह से भी छात्र, छात्राओं को रूबरू कराया। अनुभूति बुक के माध्यम से जंगल भ्रमण के उपरांत अवगत कराया गया और पुनः सभी छात्र /छात्राएं सुहेला बीट आर. एफ. 130 “सिद्धबाबा धाम” वन भ्रमण के बाद एकत्रित हुये। समरस भोज आयोजित किया गया।
