Site icon Panchayat Tak

राज्यमंत्री धमेंद्र सिंह लोधी ने सुनी समस्याए, दिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

पंचायत तक| रिपोर्ट – सुरेन्द्र सिंह दमोह।

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी आज सायं जबेरा विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से पधारे नागरिको से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आमजन की विभिन्न जनसमस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुन कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा जनसेवा एवं जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेगा

Exit mobile version