Site icon Panchayat Tak

दमोह पुलिस के सृजन अभियान का समापन

पंचायत तक| रिपोर्ट – सुरेन्द्र सिंह दमोह

पुलिस-समाज के मध्य प्रभावी समन्वय बनाने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर समय समय पर सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत विभिन्न अभियान चलाये जाते हैं। मुख्यालय के प्रदेश व्यापी “सृजन कार्यक्रम” के तहत दमोह पुलिस द्वारा भी ई लर्निंग सेंटर पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में दिनांक 11/12/25 से 18 दिवसीय सृजन अभियान चलाया। अभियान में श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक पुलिस के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी श्री सुजीत सिंह भदौरिया अति पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीओटी अधिकारी उनि सतीश राठौड़ एवं आरक्षक शक्ति सिंह ने NGO ग्रामीण विकास समिति की मदद से नगर की किशन तलैया एवं कैदो की तलैया की बस्तियों के 43 वंचित बच्चों का चयन किया गया था जिनको विभिन्न दिनांकों में अलग-अलग अधिकारियों एवं अस्प्रिंट्स द्वारा बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु अनुशासन(अपुअ सुजीत भदौरिया एवं सूबेदार आकांक्षा जोशी), चरित्र निर्माण (सूबेदार आकांक्षा जोशी), शिष्टाचार(सूबेदार अभिनय साहू), सामाजिक बुराइयां (अपुअ सुजीत भदौरिया), महिला एवं बाल अपराध(निरी फ़ेमिदा खान), साइबर अपराध (निरी नेहा गोस्वामी एवं प्रआ राकेश आठिया), यातायात(निरी दलवीर सिंह मार्को), ह्यूमन ट्रैफिकिंग (उनि सविता रजक एवं प्रआ मंजू टंडन), रोजगार कौशल(उनि सतीश राठौड़), संवाद कौशल(सूबेदार अभिनय साहू,नीलेश व्यास), पॉवर वॉक( उनि सतीश राठौड़), चित्रकला(सूबेदार आकांक्षा जोशी), नशे के दुष्प्रभाव एवं गुड टच-बैड टच (निरी फेमिदा खान एवं निरी रचना मिश्रा),मार्शल आर्ट आदि के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।
उक्त अभियान का आज दिनांक 03/01/26 को पुराने कंट्रोल रूम में समापन किया गया। समापन पर वंचित बच्चों की श्री आलोक असाटी (सिविल सोसाइटी) द्वारा गर्म कपड़ों, श्री राकेश पुजारी द्वारा वस्त्रों, श्री गणेश अग्रवाल द्वारा अध्ययन सामग्री, मानव जीवन विकास समिति NGO द्वारा गर्म कपड़ों, नीलेश व्यास द्वारा अध्ययन सामग्री से मदद की गई।

Exit mobile version