Site icon Panchayat Tak

टीम उम्मीद के स्वच्छता अभियान में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने पहुंचकर टीम का हौसला बढ़ाया

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह दमोह।सर्किट हाउस पहाड़ी पर नगर पालिका स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे 10 वें स्वच्छता अभियान के तहत टीम उम्मीद के साथ इस बार सुबह-सुबह फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने स्वयं पहुँचकर टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा स्वच्छता की यह सराहनीय मुहिम है, अपनी धरती की सेवा करना मां की सेवा की तरह है। स्वच्छता की सेवा का संकल्प एक बड़ा कदम है। उन्होंने टीम उम्मीद को इस कार्य के लिए बधाई दी और सभी के साथ फोटो भी शूट कराया।

Exit mobile version